Breaking News

नई दिल्ली@ सीएम आतिशी घर के सोफे से चला रहीं सरकार

Share

@सामान पैक,कार्टन से भरा कमरा…
@दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास सील…
नई दिल्ली,10 अक्टूबर 2024 (ए)।
दिल्ली की सीएम आतिशी मार्लेना के बंगले को लेकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी में घमासान छिड़ा हुआ है। आप ने बीजेपी पर एलजी के जरिए जबरन सीएम आतिशी को मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकलवाने का आरोप लगाया है। वहीं बीजेपी उन पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगा रही है। इसी बीच आपने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक रुम में मुख्यमंत्री आतिशी कार्टन से भरा कमरे में बैठी हुईं दिख रही हैं। इस तस्वीर में सीएम आतिशी पैक किए गए सामान के बीच एक फाइल पर हस्ताक्षर करते हुए देखी जा सकती हैं।तस्वीर में नजर आ रहा है कि कमरे में सामान से भरे कार्टन रखे गए हैं और उनके बीच एक सोफा रखा हुआ है, जिसपर बैठकर सीएम आतिशी फाइलों पर हस्ताक्षर कर रही हैं। सामान से भरे कई कार्टन आतिशी के चारों तरफ रखे हुए हैं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply