Breaking News

ठाणे@ सेक्स रैकेट का हुआ पर्दाफाश

Share


@थाईलैंड की लड़कियों को देखकर दंग रह गई पुलिस
ठाणे,09 अक्टूबर 2024 (ए)।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे दो हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यहां से थाईलैंड की दो लड़कियों के साथ नौ महिलाओं को रिहा कराया गया है। इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। जिले के कपूरबावड़ी और चितलसर थाने में बीएनएस की धारा 143 और अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है। सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील तरमाले ने बताया कि एक मॉल के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम ने मंगलवार को उस जगह पर छापा मारा, जहां पर देहव्यापार चल रहा था। इस धंधे को चलाने वाली 2 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ कपूरबावड़ी थाने में केस दर्ज की किया गया। यहां से बचाई गई महिलाएं,कर्मचारी के तौर पर काम करती थीं,उनसे जबरन धंधा कराया जाता था। इस एफआईआर में स्पा मालिक सुधांशु कुमार सिंह,कर्मचारी राहुल गायकवाड़ (19), स्पा चलाने वाली एक महिला और एक अन्य 26 वर्षीय महिला का नाम शामिल है। राहुल गायकवाड़ और 26 वर्षीय महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया,जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply