@नजारा देख हैरान रह गए अफसर
बाड़मेर,09 अक्टूबर 2024 (ए)। राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सफाई अभियान में जुटीं कलेक्टर टीना डाबी ने अचानक शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। इस दौरान वहां से 4 लड़कियों और दो लड़कों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। डाबी के स्पा सेंटर में पहुंचते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नवो बाड़मेर अभियान के तहत शहर के चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे तक सफाई अभियान चलाया जा रहा था। नेशनल हाईवे 68 के किनारे जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी चामुंडा चौराहे के पास पहुंचे। अचानक एक स्पा सेंटर के संचालक ने हड़बड़ाकर दरवाजा बंद कर दिया। यह देखकर कलेक्टर को शक हुआ तो अधिकारियों के साथ वह स्पा सेंटर पर पहुंच गई। उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
काफी देर तक जब संचालक ने दरवाजा नहीं खोला तो गेट तोड़कर अधिकारी अंदर पहुंचे। इसके बाद स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। लड़कियों ने अपना चेहरा तौलिए से ढंक लिया तो एक लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। पुलिस इन्हें कोतवाली ले गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur