Breaking News

भदोही@ रामलीला मंचन के दौरान जेसीबी हुआ बेकाबू

Share

भदोही,09 अक्टूबर 2024 (ए)। यूपी के भदोही में रामलीला मैदान में एक जेसीबी बेकाबू हो गई। जिसकी चपेट में आने से बैंड बाजे का एक मजदूर बुरी तरह से घायल हो गया है। हादसे के बाद रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई और लोग भाग खड़े हुए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए गोपीगंज के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। ये घटना कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगाँव का है। रविवार की रात रामलीला मंच पर सीता स्वयंवर का मंचन किया जा रहा था। सीता स्वयंवर के मंचन में धनुष तोड़ने के लिए जेसीबी से पेटू राजा को रामलीला मंच तक लाया जा रहा था जेसीबी के आगे बैंड बाजा भी चल रहा था इसी बीच मंच के समीप पहुंचते ही चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा और जेसीबी बेकाबू हो गई। जेसीबी झालर और ट्यूबलाइट की पोल को तोड़ते हुए आगे चल रहे बैंड बजाने वाले रमेश गौतम को अपने चपेट में लें लिया जिससे रमेश गौतम बुरी तरह घायल हो गया। जिससे रामलीला मैदान में भगदड़ मच गया।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply