Breaking News

नई दिल्ली@ प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने वायुसेना दिवस पर वायु योद्धाओं को दी बधाई

Share

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2024 (ए)। आज का दिन, यानी 8 अक्टूबर भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन ही साल 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वायु सैनिकों को शुभकामनाएं दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हमारे बहादुर वायु योद्धाओं को वायुसेना दिवस की बधाई। हमारी वायु सेना को उनके साहस और व्यावसायिकता के लिए सराहा जाता है। हमारे देश की रक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply