Breaking News

बनासकांठा@ गुजरात के बनासकांठा में हुआ भीषण सड़क हादसा

Share

@ अंबाजी से लौट रही यात्रियों से भरी बस पलटी,4 की मौत, 25 घायल
बनासकांठा,07 अक्टूबर 2024 (ए)।
अंबाजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस सोमवार को बनासकांठा जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।यह दुर्घटना तब हुई जब श्रद्धालु अंबाजी मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बनासकांठा के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। गुजरात के बनासकांठा कलेक्टर मिहिर पटेल ने बताया, आज सुबह करीब 8ः30 बजे एक लग्जरी बस अंबाजी से दर्शन कर लौट रही थी, जो त्रिशूल्या घाट के पास अचानक पलट गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 लोगों की हालत गंभीर है।”


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply