Breaking News

अमृतसर@ पंजाब में आम आदमी पार्टी के युवा नेता को गोलियों से भूना,मौत

Share

अमृतसर,07 अक्टूबर 2024 (ए)। पंजाब में आम आदमी पार्टी’ के एक नेता को गोली मारे जाने की बड़ी खबर सामने आई है। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के गांव तलवंडी मोहर सिंह के आम आदमी पार्टी’ से जुड़े युवा नेता राजविंदर सिंह को गांव ठक्करपुरा के पास रास्ते में रोक कर गोलियां मारी गईं। सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक कार्यालय से अपनी कार में गांव लौटते समय ये हमला हुआ। इस हमले में राजविंदर सिंह के एक साथी को भी गोली लगी है। राजविंदर सिंह को गंभीर हालत में पट्टी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply