@ फेज-1 के तहत बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे के बीच चली मेट्रो
मुंबई,07 अक्टूबर 2024 (ए)। मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो की सोमवार को शुरुआत हुई। एम लाइन के फेज-1 के तहत बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स से आरे के बीच अंडरग्राउंड मेट्रो चली। सर्विस सुबह 11 बजे शुरू हुई। पहले दिन राइड का अनुभव लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोदी ने शनिवार को मेट्रो लाइन 3 के 12.69 किमी लंबे फेज-1को हरि झंडी दिखाई थी। इसके बाद उन्होंने सांताक्रूज मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो में सफर किया। इस दौरान उन्होंने स्टूडेंट्स, महाराष्ट्र सरकार की लाड़की बहन स्कीम का लाभ पाने वाली महिलाओं और मजदूरों से बातचीत की।
मुंबई-मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि एम लाइन पर मेट्रो का सामान्य ऑपरेशन मंगलवार से शुरू होगा। सर्विस सोमवार से शनिवार सुबह 6ः30 बजे से रात 10ः30 बजे के बीच ऑपरेट करेगी। रविवार को सर्विस सुबह 8ः30 बजे से रात 10ः0ः30 बजे तक चलेगी। मेट्रो का किराया न्यूनतम 10 रुपए और अधिकतम 50 रुपए होगा।
यात्री टिकट बुक करने के लिए एनसीएमसी (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड), मुंबई मेट्रो 3 मोबाइल ऐप और टिकट वेंडिंग मशीनों सहित अन्य माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
बीकेसी से आरे रोड के बीच के इस कॉरिडोर में 10 मेट्रो स्टेशन हैं – बीकेसी, बांद्रा कॉलोनी, सांताक्रूज़ मेट्रो, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल 1, सहार रोड, सीएसएमआईए टर्मिनल 2, मारोल नाका, अंधेरी, सीप्ज, आरे कॉलोनी जेवीएलआर। इन सभी स्टेशनों में से केवल आरे जेव्हीएलआर स्टेशन जमीन पर है, जबकि बाकी सभी अंडरग्राउंड हैं।
एम लाइन मुंबई की चौथी मेट्रो कॉरिडोर है। घाटकोपर-अंधेरी-वर्सोवा मेट्रो लाइन-1, अंधेरी वेस्ट-दहिसर लाइन-2ए और अंधेरी ईस्ट-दहिसर लाइन-7 पहले से ही शहर में चालू हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur