Breaking News

भोपाल@ ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश

Share

@ 1800 करोड़ रुपये से अधिक का प्रतिबंधित पदार्थ बरामद
भोपाल,06 अक्टूबर 2024 (ए)।
राजधानी के एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ, जिसमें नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान 1800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया गया। यह फैक्ट्री भोपाल के कटारा हिल्स इलाके के इंडस्टि्रयल एरिया बागरोदा पठार में स्थित थी, जहां एमडी (ड्रग्स) का उत्पादन किया जा रहा था।एनसीबी और एटीएस की टीम ने मौके पर छापा मारते हुए फैक्ट्री से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई इतनी गुप्त तरीके से की गई कि स्थानीय पुलिस को भी इसकी भनक नहीं लगी। छापे के दौरान बरामद ड्रग्स की कीमत 1814 करोड़ रुपये आंकी गई ।
गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने भारी मात्रा में ड्रग्स की बरामदगी के लिए टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘गुजरात एटीएस और दिल्ली एनसीबी की टीम ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हाल ही में भोपाल की फैक्ट्री पर रेड डाली गई और एमडी (ड्रग्स) व उसे बनाने वाला पदार्थ बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1814 करोड़ रुपये है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply