Breaking News

इंदौर@ बंगाल की खाड़ी में उठ रहा बवंडर

Share

मौसम विभाग का 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
इंदौर,05 अक्टूबर 2024 (ए)।
देश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की विदाई को हो गई है। हालांकि नॉर्थ ईस्ट और प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर थमा नहीं है। शुक्रवार को असम और आसपास के इलाकों में 240 मिमी से अधिक बरसात हुई। आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक लो प्रेशर बन रहे हैं। वहीं, पूर्वी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन रहा है। इस वजह से तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिण आंध्रप्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में मूसलाधर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने शनिवार को केरल, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश की भविष्यवाणी की है। साथ ही येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं,असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और मेघायल में मूसलाधर बारिश की संभावना है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के आसपास लगे क्षेत्रों में हल्की बरसात हो सकती है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply