Breaking News

जमशेदपुर@ शेयर बाजार में 70 लाख डूबने पर मां-पिता और दादी ने खाया जहर

Share

बेटा शहर छोड़कर फरार
जमशेदपुर, 04 अक्टूबर 2024 (ए)।
शेयर बाजार में बेटे के पैसे डूबने के कारण जमशेदपुर में देर रात एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इनमें मां-पिता और दादी शामिल हैं। मां और दादी की मौत हो गई, जबकि पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना कपाली के तामोलिया आशियाना सिटी में घटी। यह परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला है। दूसरी ओर, बकायेदारों के दबाव के बाद बेटा शहर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस के अनुसार, तामोलिया के ब्रह्मानंद आशियाना निवासी ज्ञान प्रकाश के बेटे अंशु श्रीवास्तव ने अपने परिजनों और दोस्तों से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लगभग 60 से 70 लाख रुपये लिए थे। लेकिन उसके सारे पैसे शेयर बाजार में डूब गए। बाद कर्जदारों ने पैसे वापस करने के लिए दबाव डालना शुरू किया तो अंशुल श्रीवास्तव शहर से फरार हो गया।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply