Breaking News

नई दिल्ली@ भारत को करनी पड़ेगी अगली महामारी से निपटने की तैयारी

Share

नीति आयोग की रिपोर्ट
आने वाले खतरों को बता रही है
नई दिल्ली,02 अक्टूबर 2024 (ए)।
इलाज के लिए सड़कों पर लेटे मरीज, शमशान के बाहर लगी लंबी कतारें, नदियों में बहती लाशें, ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए भटकते लोग…कोविड महामारी के इस मंजर को सोचकर आज भी लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। चार साल बाद भी कोरोना महामारी के जख्म ताजा हैं। कोविड संकट के दौरान कई परिवार उजड़ गए थे। अपनों को खोने का गम आज भी पीडç¸त परिवारों को रह-रहकर सताता है। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में आने वाली महामारियों को लेकर स्वास्थ्य संस्थानों और संगठनों को ऐक्टिव रहने के लिए चेताया गया है।
100 दिनों के अंदर हो महामारी पर बड़ा ऐक्शन
नीति आयोग की ओर से गठित एक एक्सपर्ट ग्रुप ने भविष्य में आने वाली स्वास्थ्य आपात स्थितियों या महामारियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एक व्यापक ढांचा स्थापित करने की सिफारिश की है।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply