नई दिल्ली,01 अक्टूबर 2024 (ए)। मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती बी.एम. की तरफ से लौटाए 14 प्लॉट वापस लेने को तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री की पत्नी बीएन पार्वती ने पत्र लिखकर प्लॉट वापस करने की पेशकश की थी और कहा था कि वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन रही हैं।इसके बाद ने कहा था कि वे इसे वापस लेने से पहले कानूनी सलाह लेंगे, क्योंकि मामला जांच के दायरे में है। शहर के पास केसारे गांव में 3.16 एकड़ भूमि के उपयोग के मुआवजे के रूप में उन्हें विजयनगर चरण 3 और 4 में 14 प्लॉट बांटे गए थे, जो मैसूर के प्रमुख क्षेत्र हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur