बलरामपुर,01 अक्टूबर 2024 (घटती-घटना)। शासकीय महाविद्यालय और शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत ‘‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’’ थीम पर स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं और राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया रैली हाई स्कूल ग्राउंड से शुरू होकर नया बस स्टैंड गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने शहीद चौक, हनुमान मंदिर परिसर, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, ऑडिटोरियम एवं साप्ताहिक बाजार परिसर की साफ-सफाई की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur