Breaking News

जम्मू-कश्मीर@ जम्मू-कश्मीर में 7 जगहों पर एनआईए की छापेमारी

Share

रियासी आतंकी हमले जुड़े हैं तार
जम्मू-कश्मीर,27 सितम्बर 2024 (ए)।
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने शुक्रवार (27 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर में 7 स्थानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी जून 9 को रियासी जिले में हुए आतंकी हमले से जुड़ी है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 41 लोग घायल हुए थे। जून 9 को आतंकवादियों ने माता वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे एक बस पर फायरिंग की थी। यह हमला तब हुआ जब बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही थी और अचानक गोलीबारी से बेकाबू होकर एक गहरी खाई में गिर गई। गृह मंत्रालय के आदेश के बाद एनआईए ने 17 जून को इस आतंकी हमले की जांच अपने हाथ में ली थी।अब तक हाकम खान नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जो राजौरी का रहने वाला है। उस पर आतंकवादियों को खाने-पीने, रहने और अन्य सुविधाएं देने का आरोप है। कहा जा रहा है कि खान ने आतंकियों को इलाके की रेकी करने में भी मदद की थी। इससे पहले वह तीन बार आतंकवादियों के संपर्क में आया था, जब वे हमले की तैयारी कर रहे थे। खान की गिरफ्तारी से एनआईए को कई अहम सुराग मिले हैं।


Share

Check Also

रायपुर@सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे दीपक बैज…मवेशी से टकराई पायलटिंग गाड़ी पीसीसी चीफ ने कहा- मवेशियों को एक जगह रखने में सक्षम नहीं सरकार

Share रायपुर,18 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की पायलटिंग गाड़ी मवेशी से …

Leave a Reply