Breaking News

बुरहानपुर@आर्मी स्पेशल ट्रेन को थी उड़ाने की साजिश

Share

बुरहानपुर,22 सितम्बर 2024 (ए)। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर नेपानगर तहसील के समीप स्थित सागफाटा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ी घटना घटित हुई। बुधवार को जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही सेना की एक स्पेशल ट्रेन के सामने धमाके की आवाज सुनाई दी। चालक की सजगता के कारण ट्रेन को तुरंत रोका गया, जिससे संभावित खतरे को टालने में मदद मिली।
जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर से कर्नाटक जा रही स्पेशल ट्रेन 18 सितंबर को करीब 2.30 बजे गुजरी तो अचानक पटाखों के लगातार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी। इस पर सागफाटा स्टेशन पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। सागफाटा में ये ट्रेन वैसे रुकती नहीं है, लेकिन घटना की जानकारी देने के लिए कुछ देर ट्रेन को रोका गया।इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरतते हुए मामले की गहन जांच शुरू कर दी। खंडवा रेलवे पुलिस, स्थानीय मप्र पुलिस, और एटीएस ने मिलकर यह पता लगाने का प्रयास किया कि क्या इस घटना के पीछे कोई साजिश है या यह शरारत का मामला है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply