Breaking News

नई दिल्ली@ लालू यादव की मुश्किलें बढ़ी

Share

नई दिल्ली,20 सितम्बर २०२४ (ए)। लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है। सीबीआई ने यह जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट में दी है। बता दें सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मांगी थी। इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 सितंबर को ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। उन्हें 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।
इस मामले में कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है। वो एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे। इस मामले में तेजप्रताप यादव को भी समन भेजा गया है। कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, किरण देवी को 7 अक्टूबर को तलब किया है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply