@राष्ट्रपति,अमित शाह, राजनाथ सिंह से लेकर विभिन्न नेताओं ने उन्हें बधाई दी
नई दिल्ली,17 सितम्बर 2024 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मनाए। देश के प्रधानमंत्री मोदी 17 सितबंर 1950 को गुजरात के मेहसाणा में जन्में थे। वे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार तीन कार्यकाल पूरा कर चुके हैं.
जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति, केंद्रीय मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री, भाजपा नेता और एनडीए नेताओं से लेकर विपक्षी नेताओं ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं. वरिष्ठ नेताओं ने उनकी लीडरशीप की तारीफ की। किसी मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दूरदर्शी बताया तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उन्हें भारत का कप्तान कहा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित कीं. उन्होंने पीएम मोदी को देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए सराहा। उन्होंने कहा कि मैं कामना करती हूं कि राष्ट्र पहले की भावना के साथ किए गए आपके प्रयास भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी को बधाई दी। शाह ने पीएम मोदी मेहनत और दूरदर्शिता के माध्यम से देशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बधाई दी. एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की प्रार्थना करता हूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur