Breaking News

दंतेवाड़ा@ सीआइएसएफ जवानों ने नक्सलियों के लगाए बम को किया नष्ट

Share


दंतेवाड़ा,13 सितंबर 2024 (ए)।
थाना किरंदुल क्षेत्रा में सीआइएसएफ की गश्त टीम ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर आइडी का पता लगाकर उसे निष्कि्रय कर दिया। इससे फोर्स को नुकसान पहुंचाने का नक्सल प्रयास विफल हो गया। जानकारी के अनुसार सीआइएसएफ का गश्ती दल अपने रुटीन गश्त पर निकला था इसी दौरान लोहागांव जाने वाले रास्ते पर जमीन में दबा हुआ इलेक्टि्रक वायर दिखाई दिया। इसकी सूचना थाना प्रभारी किरंदुल को दी गई। थाना प्रभारी किरंदुल ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। उसके बाद बम डिस्पोजल स्मड टीम दंतेवाड़ा ने मौके पर जाकर नक्सलियों द्वारा लगाए आइईडी को सुरक्षित तरीके से सर्चिंग की, जिससे तीन किलोग्राम वजनी प्रेशर आइईडी बरामद हुआ, जिसे बीडीएस ने सतर्कतापूर्वक निष्कि्रय कर दिया।


Share

Check Also

रायपुर@ अतिथि व्याख्याताओं के लिए नई नीति लागू

Share 11 माह सेवा और 2000 प्रतिदिन मानदेय का प्रावधान,पीरियड आधारित व्यवस्था खत्म,11 वैतनिक अवकाश …

Leave a Reply