Breaking News

नई दिल्ली,@ सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी नहीं रहे

Share

नई दिल्ली, 12 सितम्बर 2024 (ए) । मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है. उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. सीताराम येचुरी दिल्ली के एम्स के आईसीयू में भर्ती थे. माकपा ने मंगलवार को एक बयान में कहा था कि 72 वर्षीय येचुरी का एम्स के आईसीयू में इलाज किया गया था, वह एक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीçड़त थे. उन्हें 19 अगस्त को एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था.
सीताराम येचुरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक


सीताराम येचुरी के निधन से दुखी हूँ। वे वामपंथ के अग्रणी नेता थे और सभी राजनीतिक दलों से जुड़ने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने एक प्रभावी सांसद के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
सीताराम येचुरी के निधन के निधन पर सीएम साय ने जताया दुःख


सीपीएम के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी के निधन का समाचार दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों, उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply