Breaking News

अम्बिकापुर @ कलम बंद @ खुला पत्र @ सच प्रकाशित करने पर पत्रकार पर और समाचार-पत्र पर दवाब बनाना चाह रहे…आम आदमी पार्टी

Share


मनेद्रगढ़,03 जुलाई 2024 (घटती-घटना)।
आम आदमी पार्टी की जिला इकाई ने आज मनेंद्रगढ़ रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग में हुए बड़े भर्ती घोटाले का खुलासा किया। जिला सचिव विकास पांडेय ने बताया कि इस घोटाले में मुख्य सीएमएचओ सुरेश तिवारी और पूर्व डीपीएम सुलेमान खान हैं,जिनकी मिलीभगत से यह घोटाले को अंजाम दिया गया। विकास पांडेय ने बताया कि बिना किसी प्रेस रिलीज के दस
लोगों की अलग-अलग पदों पर जिले के विभिन्न हिस्सों में अस्थायी नियुक्ति की गई। इन नियुक्तियों में कहा गया था कि ये सभी लोग 89 दिनों तक कार्य करेंगे,उसके बाद उनकी नियुक्ति समाप्त हो जाएगी। लेकिन, 100 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद ये सभी 10 लोग अभी भी मानदेय प्राप्त कर रहे हैं और ड्यूटी कर रहे हैं। विशेष रूप से सीएमएचओ सुरेश तिवारी ने अपने ड्राइवर की नियुक्ति स्वक्षता कर्मचारी के रूप में की है। जिला सचिव ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है। पीएडीए और एएनएम के पदों पर बिना रोस्टर के भर्ती की गई है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के एच.आर. विभाग के अधिकारियों की भी संलिप्तता है। विकास पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर से मांग की कि सुरेश तिवारी को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए और अभी तक जितना मानदेय दिया गया है, उसे मौजूदा ब्याज के साथ प्रशासन वसूल करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की और इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को जेल भेजने की बात कही।मीडिया के सवाल पर पांडेय ने कहा कि भाजपा के विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जब विपक्ष में थे, तो उन्होंने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी के नागरिकों को भ्रमित कर रखा था। उन्होंने कहा कि जब मनेंद्रगढ़ में गाड़ी चालक की मौत हुई थी, तब मसाल रैली निकाल कर डॉक्टर तिवारी को निलंबित करने की मांग की थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद विधायक श्याम बिहारी जायसवाल बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। अब उन्हें भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा है और अगर कोई पत्रकार आइना दिखा रहा है तो वे उससे नाराज होकर तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल के कट आउट को दूल्हे के रूप में तैयार कर घोड़ी पर बिठाकर पूरे इलाके में जुलूस निकाला। चिरमिरी में अवैध कारोबार के विरोध में यह झांकी निकाली गई थी। साथ ही सट्टे के अवैध कारोबार को लेकर सड़कों पर बैठकर शराब एवं जुए के उदाहरण के रूप में नाट्य रूपांतरण भी प्रस्तुत किया गया। इस प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे पर पूरी ताकत से लड़ेगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वे आम जनता के अधिकारों को पैसों के दम पर नहीं बिकने देंगे।


आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता में मनेंद्रगढ़ विधायक को दुर्घटनावश स्वास्थ्य मंत्री बताया उन्होंने कहा की प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कोई योग्यता पूरी नहीं करते यदि वह योग्य होते वह सबसे पहले अपने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारते जो नहीं सुधरती नजर आ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को भयभीत और डरा हुआ भी बताया वहीं उन्होंने कहा की आम आदमी पार्टी हर उस आदमी के साथ है जिसे कोई दबाना चाहेगा और जिसे कोई नुकसान पहुंचाना चाहेगा। आम आदमी पार्टी ने यह भी कहा की स्वास्थ्य मंत्री जिन्हे स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने का काम करना चाहिए वह सच प्रकाशित करने पर पत्रकार पर और समाचार-पत्र पर दवाब बनाना चाह रहे हैं और समाचार पत्र का विज्ञापन वह बंद करा रहे हैं जो उन्हे डरा हुआ बताने के लिए काफी है।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply