Breaking News

गौरेला,@चाकू से 8 बार गोदा,बीच बाजार में युवती की हत्या से सनसनी

Share


गौरेला,26 जून 2024 (ए)।
यहाँ शहर में एक दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया है। नकाबपोश एक युवक ने यहाँ सड़क पर ही युवती की सरेराह हत्या कर दी गई। कातिल युवक बाइक से पहुंचा हुआ था। उसने सात से आठ बार हथियार से युवती पर वार किया जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हैं। हत्या की यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ हत्या से पहले युवक ने युवती से उसका मोबाइल माँगा और फिर उसपर वार कर मौके से फरार हो गया। हैरानी की बात यह हैं कि इस दौरान किसी ने भी युवक को रोकने की कोशिश नहीं की। बहरहाल पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी हैं और हत्यारे युवक को पकड़ने की कोशिश में जुट गई हैं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply