Breaking News

नई दिल्ली@शार्ट सर्किट से इन्वर्टर में लगा आग

Share


नई दिल्ली,25 जून 2024(ए)।
दिल्ली के प्रेम नगर क्षेत्र के एक घर में आग लगने से परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और दो बेटे शामिल हैं। इस हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि घटना सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुई है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दमकल की दो गाçड़यों के जरिए आग पर काबू पा लिया गया। शुरूआती जांच में पता चला है कि आग इनवर्टर में शॉट सर्किट के कारण लगी है। जिस जगह इनवर्टर लगा था वहीं सोफा भी रखा हुआ था। इनवर्टर में अचानक शॉट सर्किट की वजह से निकली चिंगारी से सोफे में आग लग गई। सोफे के कवर से निकला धुआं घर में फैल गया। हादसे में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में हीरा सिंह उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके दो बेटे रॉबिन 22 वर्ष और लक्ष्य 21 वर्ष शामिल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply