Breaking News

रायपुर,@छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश की संभावना

Share


विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
रायपुर,25 जून 2024 (ए)। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिल तो रहा है, अब प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभाग में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड गया।
वहीं विभाग ने 26 जून से मानसून की गतिविधियां बढ़ने और भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, 26 जून को मौसम विभाग ने पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़,मुंगेली, कोरबा और जांजगीर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया है।इसी तरह 27 जून को गरियाबंद, धमतरी, रायगढ़, बलरामपुर, जशपुर, सरगुजा, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर जिले में हैवी रेन फॉल का यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर@जमीन विवाद में खून से लाल हुए रिश्ते, सूरजपुर में भतीजों पर चाचा की दिनदहाड़े हत्या का आरोप

Share न्यायालय से लौट रहे थे बरन राम,रास्ते में रोककर किया गया हमला-संवाददाता-सूरजपुर,18 जून 2026 …

Leave a Reply