Breaking News

नई दिल्ली@पानी की मांग को लेकर जलमंत्री आतिशी का भूख हड़ताल खत्म

Share


नई दिल्ली,25 जून 2024 (ए)।
पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की भूख हड़ताल पांचवें दिन खत्म हो गई है। इसकी जानकारी आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है।
आप नेता ने कहा,आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी आवाज उठायेंगे।
आपको बता दें कि आतिशी की मंगलवार तड़के तबीयत अचानक खराब हो गई था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) के के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply