Breaking News

पन्ना@अंतिम संस्कार में गए शख्स को सर्प ने डसा

Share


पन्ना,24 जून 2024 (ए)।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ में एक अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसे देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज, उनके परिजन व अस्पताल का स्टाप आश्चर्यचकित रह गया। कुछ लोग तो डर कर अस्पताल के बाहर चले गए।
दरअसल, अजयगढ के माधौगंज में रहने वाला बबलू सोनकर पिता बैजू सोनकर (24) अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पन्ना रोड स्थित श्मसान घाट पहुंचा था। जहां अचानक युवक के पैर में एक विषैले सांप ने काटा और भागने लगा। युवक को जब दर्द हुआ और उसने देखा कि उसे सांप ने काट लिया है तो तत्काल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए रिस्तेदारो की मदद से काटने बाले सांप को ही पकड़ लिया। फिर अपने साथ बोरी में भरकर अजयगढ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पहुंच गया। जिससे वहां हड़कंप मच गया।
युवक ने डॉक्टर को सांप के काटने की जानकारी दी और किस सांप ने काटा है डॉक्टर को भी दिखाया। डॉक्टरों के द्वारा युवक का इलाज शुरू कर दिया गया है, फिलहाल युवक स्वस्थ बताया जा रहा है। इस घटना को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply