इंदौर,23 जून २०२४(ए)। इंदौर में रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मोनू मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेहद करीबी थे। घटना शहर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग इलाके की है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते पीयूष और अर्जुन ने मोनू कल्याणे को गोली मारी। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इंदौर के विधानसभा क्रमांक 03 की राजनीति में दखल रखने वाले मोनू कल्याणे की गिनती कैलाश विजयवर्गीय के बेटे पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास लोगो में होती थी। गोली लगने से घायल मोनू को लेकर उनके साथी अस्पताल पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur