Breaking News

गुरुग्राम@फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुई भीषण विस्फोट

Share


गुरुग्राम, 22 जून 2024 (ए)।
गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में नौ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। बताया जा रहा है कि बॉयलर फटने से हादसा हुआ है। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौजूद है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, ब्लास्ट के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाडि़यां मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा है। बता दें कि यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 2ः30 बजे हुआ था। फायर बॉल बनाने की फैक्ट्री में धमका हुआ था।उस फैक्ट्री के साथ लगती दो और फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गए। बचाव कार्य करने के दौरान अभी भी छोटे धमाके हो रहे हैं।


Share

Check Also

कोलकाता@चुनाव आयोग ने बदले आईएसएफ-एजेयूपी के चुनाव चिह्न…नौशाद को ‘अलमारी’ और हुमायूं को ‘टेबल’

Share कोलकाता,19 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस का चुनाव चिह्न ‘जोड़ा फूल’ फ्रीज होने के बाद, …

Leave a Reply