Breaking News

देवघर@नीट पेपर लीक विवाद के बीच देवघर में हुई सख्त कार्रवाई

Share


देवघर,22 जून 2024 (ए)।
देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच झारखंड से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। झारखंड के देवघर से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अब पूछताछ की जाएगी।
इसके अलावा नीट पेपर लीक मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों की माने तो हजारीबाग के एक सेंटर से सबसे पहले पेपर लीक हुआ था। दरअसल, पटना में जो जली हुई प्रश्न पत्र की बुकलेट मिली है। उसके आधार पर पता चला है कि हजारीबाग के सेंटर से पेपर लीक हुआ था।
वहीं नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर यादवेंद्र ने अपने कबूलनामे में बड़ा खुलासा किया है। उसने 30-32 लाख रुपए में अमित आनंद और नीतीश कुमार से पेपर खरीदा था। जिसके बाद उसने समस्तीपुर के अनुराग यादव, दानापुर पटना के आयुष कुमार, गया के शिवनंदन कुमार और रांची के अभिषेक कुमार को पेपर 40-40 लाख रुपए में बेचा था। पटना के रामकृष्णा नगर में परीक्षा से एक रात पहले यानी 4 मई को पेपर इन चारों अभियर्थियों को रातभर रटवाया गया था।वहीं नीट पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया उर्फ लूटन की तलाश में अभी भी पुलिस जुटी हुई है। संजीव मुखिया का बेटा शिव कुमार पहले से ही बीपीएससी पेपर लीक मामले में बंद में है। नीट पेपर लीक मामले में अब तक बिहार में 13 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है। बीएसईबी ने सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी।
जारी सूचना में लिखा है, 26 से 28 जून तक दोनों पालियों में होनी वाली सक्षमता परीक्षा 2024 अपरिहार्य कारणवस स्थगित की जाती है।” बिहार शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित विक्रम सिंह ने बीबीसी को बताया, पहले से नियोजित शिक्षकों के राजकर्मी बनने के लिए ये परीक्षा होनी थी। इसे सक्षमता परीक्षा कहते हैं।
28 और 29 जून को हेडमास्टर की परीक्षा भी होनी है, इसलिए इस परीक्षा को स्थगित किया गया है। इस परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है।सूचना में लिखा है, परीक्षा आयोजन की तिथि बाद में प्रकाशित की जाएगी।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply