3 बड़े अधिकारियों को किया गया निलंबित
देहरादून/नैनीताल,15 जून 2024(ए)। : उत्तराखंड के बिनसर वन्य जीव विहार में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में सरकार ने सख्त रूख अख्तियार करते हुए कुमाऊं के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन मंत्री सुबोध उनियाल की मौजूदगी में मीडिया को दिए बयान में कहा कि सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। दोषी अधिकारियों को निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए हैं। पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त और प्रभागीय वनाधिकारी (डीएओ) अल्मोड़ा शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि अधिकारियों को यह सीधे-सीधे चेतावनी है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले ही आदेश जारी कर चुकी है कि अधिकारी धरातल पर जाकर चीजों को देखें। उन्होंने यह भी कहा कि वह इस हादसे में बुरी तरह घायल कर्मियों के के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। सभी को एयर लिफ्ट कर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है। दूसरी ओर अल्मोड़ा जिला अधिकारी विनीत तोमर ने इस घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।
वहीं उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित करते हुए 10 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। यही नहीं इस हादसे में मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन महकमे की ओर से इस हादसे में मरे पीआरडी जवान समेत चारों कर्मियों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा भी प्रदान कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur