Breaking News

बेंगलुरु@कोर्ट ने जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को न्यायिक हिरासत में भेजा

Share


बेंगलुरु,10 जून 2024 (ए)।
कर्नाटक की एक अदालत ने जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अश्लील वीडियो मामले में फंसे रेवन्ना को पुलिस ने 31 मई को गिरफ्तार किया था। आरोपों के बाद से विदेश में रह रहे रेवन्ना जैसे ही बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशल एयरपोर्ट पर लैंड किए,पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने सोमवार को रेवन्ना की और हिरासत की मांग नहीं की। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रज्वल रेवन्ना आरोपों के घेरे में आए. इस दौरान ही अश्लील वीडियो वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार हरकत में आ गई और जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने उन्हें तलब किया लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुए। इसके बाद पता चला कि राजनयिक पासपोर्ट पर रेवन्ना जर्मनी फरार हो गए। परिवार और राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद रेवन्ना 31 मई को भारत लौटे जिसके बाद एसआईटी ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply