Breaking News

नई दिल्ली@ईसी ने 7 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का किया ऐलान

Share


नई दिल्ली,10 जून2024 (ए)।
चुनाव आयोग ने सोमवार 10 जून को 7 राज्यों में विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। आयोग ने बिहार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की खाली पड़ी 13 विधानसभा सीटों को भरने के लिए उपचुनाव कराने का फैसला किया गया है। इन सीटों पर चुनाव 10 जुलाई को होंगे और वोटों की गिनती 13 जुलाई को होगी।
चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, बिहार की एक, बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की दो सीटें, पंजाब की एक सीट और हिमाचल प्रदेश की तीन सीटों पर उपचुनाव होंगे।


चुनाव आयोग ने बिहार की एक विधानसभा सीट रुपौली के लिए उपचुनाव का ऐलान किया है। यह सीट बीमा भारती के इस्तीफे के कारण खाली हुई है।


चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों रायगंज, राणाघाट दक्षिण (एससी),बागदा (एससी) और मानिकतला के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। बता दें कि रायगंज सीटकृष्ण कल्याणी के इस्तीफे के कारण खाली हुई है। राणाघाट दक्षिण (एससी) सीट डॉ.
मुकुट मणि अधिकारी के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई है। बागदा (एससी) के विधायक विश्वजीत दास के इस्तीफे के कारण यहां दोबारा उपचुनाव कराया जाएगा। वहीं मानिकतला सीट साधन पांडे के निधन के कारण खाली हुई


चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की विकरावंडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराने का ऐलान कर दिया है। यह सीट विकरावंडी के सिटिंग एमएलए एन. पुगाझेंथी के निधन के कारण खाली हुई है।


आयोग ने मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा (एसटी) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीट कमलेश प्रताप शाह के इस्तीफे की कारण रिक्त हुई है।


चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, उत्तराखंड की दो सीटों पर उपचुनाव होगा। यह दोनों सीटें बद्रीनाथ और मंगलौर हैं। बद्रीनाथ सीट राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफे की वजह से खाली हुई है। वहीं मंगलौर सीट विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के कारण खाली है। अब इन दोनों सीटों को भरने का फैसला लिया गया है।


चुनाव आयोग ने पंजाब के जालंधर वेस्ट (एससी) सीट पर उपचुनाव होगा। यह सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफे की वजह से रिक्त हुई है। शीतल अगुंराज 2022 से पहले बीजेपी में शामिल थे। 2022 में वह बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।


Share

Check Also

तमिलनाडु@ तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका,18 की मौत

Share तमिलनाडु,19 अप्रैल 2026 । तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के पास कट्टानारपट्टी स्थित ‘वनजा पटाखा …

Leave a Reply