Breaking News

नई दिल्ली@परिणाम से पहले मिठाइयां-मालायें,अखंड पाठ किया गया

Share


नई दिल्ली,03 जून 2024 (ए)। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे मंगलवार (4 जून) को आ रहे हैं।. उससे पहले तमाम एग्जिट पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंपर वोटों से एनडीए की सरकार बनने का अनुमान है। नतीजे आने में अभी कुछ घंटे बाकी हैं, लेकिन एग्जिट पोल के रिजल्ट से उत्साहित बीजेपी के वोटर्स और समर्थक अभी से जश्न के माहौल में डूबे हैं। जीत की खुशी में मुंह मीठा कराने के लिए कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं। लड्डू के डिब्बे पैक हो रहे हैं।. कहीं अखंड पाठ रखा जा रहा है। फूलों की मालाएं तैयार की जा रही हैं। वहीं,कांग्रेस दफ्तरों में भी रिजल्ट देखने का इंतजाम किया जा रहा है। टेंट और कूलर लगवाएं जा रहे हैं. मिठाइयां भी तैयार किए जा रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के तमाम एग्जिट पोल के नतीजों में केंद्र में प्रचंड बहुमत से तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने का अनुमान है। एनडीए के अबकी बार 400 पार हो रहे हैं या नहीं, ये तो 4 जून को ही पता चलेगा। लेकिन अभी से देशभर के बीजेपी समर्थकों में जश्न का मौहाल है।


बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के समर्थकों में जोश इस कदर है कि वो पीएम नरेंद्र मोदी के मास्क लगाकर ही मोतीचूर के लड्डू तैयार कर रहे हैं।. ये लड्डू रिजल्ट जारी होने के बाद समर्थकों में बांटे जाएंगे।


महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी जश्न के लिए मिठाइयां तैयार की जा रही हैं। मुंबई के गणेश भंडार में कारीगर देर रात से लड्डू बनाने में जुटे हुए हैं। कुछ कारीगरों ने बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल की छाप वाली मिठाई भी बनाई है। मंदिरों और मस्जिदों में सजावट भी की जा रही है।


पश्चिम बंगाल में भी जश्न में मुंह मीठा कराने के लिए लड्डूू और संदेश तैयार किए जा रहे हैं। यहां इंडिया अलायंस के घटक दलों जैसे कांग्रेस, टीएमसी और अन्य पार्टियों के चुनाव चिह्न के शेप वाले संदेश और छेने की मिठाइयां बन रही हैं। कुछ दुकानदार फूलों की मालाएं भी तैयार कर रहे हैं।


मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बनाना शुरू कर दिया है। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने कार्यकर्ताओं के साथ मगज और बूंदी के लड्डू बना रहे है। इस मिठाई के परिणाम आने के पहले से ही जबलपुर वासियों को बांटा जाएगा। लड्डू के अलावा कलाकंद भी बनाया जा रहा है,इसके साथ ही शरबत की भी व्यवस्था की गई है।
मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुस्लिम महिलाओं ने की विशेष प्रार्थनादेश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद अब लोगों की निगाहें चार जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं,लेकिन मतगणना से पहले पूर्वानुमान (एग्जिट पोल) में एक बार फिर से देश में एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश में मोदी सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। चारों तरफ कमल खिल रहा है। इससे उत्साहित भाजपा काशी प्रांत अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ परमात्मा का शुक्रिया अदा करते हुए सभी समुदाय के लोगों ने अपने-अपने मतानुसार ईश्वर के चरणों में प्रार्थना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी के चित्र को मिष्ठान,फलाहार स्पर्श कराते करते हुए एक दूसरे को मुंह मीठा कराया है।
इस अवसर पर निगहत खान ने कहा कि पीएम मोदी इतिहास रचेंगे,क्योंकि उन्होंने महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धियां भरे कार्य किये हैं। मो.जुबैर ने कहा कि भाजपा ने गरीब, महिला, किसान और युवाओं के कल्याण के लिए किए गए सराहनीय कार्यों का परिणाम है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।
सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न सूक्ति वाक्य लिखे प्ले कार्ड लेकर सबके साथ सामूहिक रूप से परमात्मा का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि एग्जिट पोल सत्य हो जिससे भारत शीघ्र से शीघ्र विश्व गुरु कहलाने लग जाए।


दूसरी ओर,लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी मुख्यालय ‘24 अकबर रोड के परिसर में टेंट लगाया गया है। वहां कूलर की व्यवस्था भी की गई है। कांग्रेस समर्थक पार्टी की इन तैयारियों को ‘इंडिया गठबंधन की जीत की स्थिति में जश्न की तैयारी के रूप में देख रहे हैं। एक वीडियो में कांग्रेस समर्थकों को मिठाइयां बांटते और राहुल गांधी पर फूल बरसाते देखा जा सकता है। दूसरे वीडियो में कांग्रेस समर्थकों को फूलों की माला तैयार करते देखा जा सकता है।
कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों ने एग्जिट पोल को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि विपक्षी गठबंधन अगली सरकार बनाएगा।


एग्जिट पोल के आंकड़ों पर जारी प्रतिक्रियाओं बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कुछ अलग ही माहौल है। यहां सत्ता पक्ष के लोगों में जश्न का माहौल है। धर्म की नगरी काशी में लोगों ने पीएम मोदी की जीत और एनडीए को 400 पार सीट मिले, इसकी कामना करते हुए रुद्राभिषेक यज्ञ किया। यज्ञ करने वालों में ज्ञानवापी मामले में शामिल हिंदू पक्ष के वकील और वादी भी शामिल रहे। इन लोगों ने महामृत्युंजय मंदिर में ज्ञानवापी मामले में सकारात्मक फैसले के लिए भी यज्ञ किया।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply