Breaking News

रामगंजमंडी@मालगाड़ी के डिब्बे में लगी भीषण आग,मचा हड़कंप

Share

रामगंजमंडी,02 जून 2024 (ए)। रामगंजमंडी के पास झालावाड़ रोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली- मुंबई रेल लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई, जिससे हड़कम्प मच गया. शीघ्र ही माल गाड़ी के अन्य डिब्बों ने भी आग पकड़ ली. आग की चपेट में आने से 3 डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. सूचना पर एक के बाद पहुंची 4 दमकलों ने आग पर काबू पा लिया. हादसे के बाद विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ. दिल्ली-मुंबई जाने वाली ट्रेनों को रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन, श्यामगढ़, मोड़क स्टेशन पर पर रोक दिया. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. इस दौरान शनिवार को 12 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई और 6 घंटे से अधिक यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@खमरिया में भाजपा की जिला संगोष्ठी,समरसता भोज से मजबूत हुआ सामाजिक एकता

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,19 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। डॉ. अंबेडकर जयंती पखवाड़ा के तहत भाजपा मंडल देवगढ़ के …

Leave a Reply