अब एसआईटी को अश्लील वीडियो बनाने वाले फोन की तलाश
बेंगलुरु,02 जून 2024 (ए)। यौन शोषण और सेक्स स्कैंडल के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी प्रज्वल रेवन्ना जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। विशेष जांच दल अब उस ‘लापता’ मोबाइल फोन की तलाश कर रही है जिसका इस्तेमाल आरोपी ने कथित तौर पर पीडç¸तों के साथ यौन कृत्यों और मारपीट को रिकॉर्ड करने के लिए किया था। सूत्रों ने बताया कि मोबाइल फोन की बरामदगी अधिकारियों के लिए जांच का केंद्र बन गई है क्योकि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना अधिकारियों के सवालों के जवाब देने में बच रहा हैं।
वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
पता चला है कि प्रज्वल रेवन्ना की आवाज के नमूने एकत्र किए जाएंगे और वीडियो में आवाज से मिलान करने के लिए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) को भेजे जाएंगे। एसआईटी सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान हासन के सांसद चुप्पी साधे रहे। पूछताछ के दूसरे दिन भी अधिकारियों को प्रज्वल रेवन्ना से कोई खास जानकारी नहीं मिली। शुक्रवार को की गई पूछताछ में प्रज्वल रेवन्ना ने दावा किया कि उनका सेक्स वीडियो से कोई संबंध नहीं है और जांचकर्ता इसकी जांच कर सकते हैं।
राजनीतिक साजिश का दावा किया प्रज्वल ने
सूत्रों ने कहा,प्रज्वल अपनी गिरफ्तारी के बाद से ही जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उसका दावा है कि यह स्कैंडल उसके खिलाफ एक राजनीतिक साजिश है और वह अपने वकील से सलाह लेने के बाद ही सवालों के जवाब देगा। एसआईटी को अपनी जांच में पता चला है कि प्रज्वल रेवन्ना ने 29 मार्च 2023 को हासन में अपने निजी सहायक भरत राज के माध्यम से एक मोबाइल फोन गुम होने के बारे में शिकायत दर्ज कराई थी।
कार्तिक निजी वीडियो देखने वाला पहला व्यक्ति
सूत्रों के मुताबिक लापता फोन प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक गौड़ा के पास है। कार्तिक गौड़ा फिलहाल फरार है और एसआईटी उसे पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur