Breaking News

सुलतानपुर@बेटे ने मा का गला रेता कोर्ट ने सुनाई ये कठोर सजा

Share


सुलतानपुर,31 मई 2024 (ए)।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक बेटे ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे के पिता के मुताबिक, उसने यह कदम मां के बार-बार शौच करने जाने की वजह से उठाया था, जिसके बाद पिता ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई थी। साथ ही आरोपी बेटे के खिलाफ कोर्ट में गवाही भी दी, जिसके बाद उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।पिता ने देखा कि बेटा महेंद्र खून से लथपथ है, जब उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी का धड़ रजाई में लिपटा पड़ा हुआ था। यह देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बारे में जब उन्होंने बेटे से पूछा तो बेटे ने बताया कि उसने अपनी मां का सिर काटकर कुएं में फेंक दिया है।
इसकी वजह थी कि मां पेट खराब होने के कारण बार-बार नल के पास शौच कर देती थी. इसी बात से परेशान होकर आरोपी बेटे ने अपनी मां की गला रेतकर हत्या कर दी. यह सुन पिता के गुस्से का कोई ठिकाना नहीं रहा. पिता ने खुद को संभालते हुए आरोपी बेटे की शिकायत पुलिस में कर दी।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply