प्रतापपुर,30 मई 2024 (घटती-घटना)। प्रतापपुर ग्राम करंजवार के मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में आध्यात्मिक शिव गुरु महोत्सव शिव शिष्य परिवार के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोग आए। बहुतों ने शिव को अपना गुरु बनाया और दिनभर प्रसाद भंडारा भी चलता रहा । शंकर भगवान के मीठे भजनों द्वारा संगीत का कार्यक्रम दिन भर चलते रहा। जिसमें प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते भी पहुंची और शिव गुरु से आशीर्वाद ले पूजा अर्चना की तथा शिव चर्चा भजनों में सम्मिलित हुई । सभी के साथ में मिलकर भजन गया तथा परिवार के लोगों से भेंट मुलाकात करते हुए आशीर्वाद लिए। इस दौरान अपने क्षेत्रीय विधायक को अपने बीच में पाकर ग्रामीण जन गदगद हुए और भारी संख्या में लोग उपस्थित थे । दुर्गा मंदिर के पुजेरी पंडा कन्हैया साहू ने आत्मिक रूप से सभी का स्वागत किया तथा शिव परिवार से जुड़ने का आग्रह किया। भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती, मां दुर्गा, मां काली सहित विभिन्न देवी देवताओं के भक्ति में गीतों पर एक से एक भजनों के माध्यम से पूरा माहौल भक्ति में रहा । इस दौरान आशीष गोयल, हरिशंकर गुप्ता, गुलाब मोहन तिवारी,अक्षय तिवारी,अंबिका जायसवाल,अंकुर जायसवाल, प्रफुल्ल गुप्ता,सोमरू दास, लोकनाथ, कर्म मानिकपुरी, शिवनारायण, बिक्रम नामदेव,मुरारी लाल कृष्णा, कृष्णा, लीलावती साहू,लीलावती मानिकपुरी,बेलावती,कविता पप्पल जायसवाल, सहित भारी संख्या में महिला पुरुष बच्चे स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे जिन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur