1 जून को होगी अगली सुनवाई…
नई दिल्ली,30 मई 2024(ए)। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्डि्रंग मामले में आरोपित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत के लिए राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस मामले पर आज गुरुवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम और नियमित जमानत की याचिका पर प्रवर्तन
निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि अब मामले की अगली सुनवाई 1 जून को को दोपहर 2 बजे होगी।
मनीष सिसोदिया को आज भी कोर्ट से नहीं मिली राहत,
फिर इतने दिनों के लिए बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर से राऊज एवेन्यू कोर्ट ने झटका दिया है। आज यानी 30 मई 2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्हें राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान हुई सुनवाई के बाद कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 6 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला दे दिया। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीबीआईको मिली न्यायिक हिरासत खत्म हुई जिसे कोर्ट ने और भी बढ़ा दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur