मुंबई,30 मई 2024 (ए)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को दोषी करार दिया गया है। उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। गुरुवार को मुंबई की विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो कोर्ट में मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur