बालों के गुच्छे का वजन करीब ढ़ाई किलो था…
चित्रकूट,29 मई 2024 (ए)। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट के एमपी क्षेत्र में संचालित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान युवती के पेट में करीब ढ़ाई किलो बाल मिले है। युवती गर्भवती होने के दौरान बाल खाती रही है। उसने प्रसव होने के बाद बाल खाने बंद कर दिए थे, लेकिन पेट में काफी मात्रा में मौजूद बालों की वजह से उसके पेट में दर्द की शिकायत रही। जिस पर सिटी स्कैन कराने के बाद मामला उजागर हुआ। जानकीकुंड अस्पताल में विचलित कर देने वाला यह मामला सामने आया है। जिसमें आपरेशन के दौरान महिला के पेट में करीब दो से ढाई किलो बाल निकले। यह देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए।
महिला महोबा जनपद की रहने वाली है और उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। बताते हैं कि दूसरी प्रेगनेंशी के बाद से ही महिला बाल खाने लगी थी। वह खुद के साथ ही दूसरों के भी बाल मिलने पर खाती रही है। महिला के बाल खाने से पेट में बाल का गुच्छा जमा हो गया था। प्रसव होने के बाद महिला ने बाल खाने बंद तो कर दिए थे, लेकिन पहले से ही उसके पेट में
बाल मौजूद होने की वजह से उसे दिक्कतें होने लगी थी। पेट में दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने स्थानीय डाक्टरों को दिखाया, जिस पर डाक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया, लेकिन बीमारी की जानकारी नहीं हो पाई। दो दिन पहले परिजन महिला को लेकर जानकीकुंड अस्पताल पहुंचे। यहां पर भी अल्ट्रासाउंड में कुछ नहीं मिला तो सिटी स्कैन कराया गया, जिसमें आमाशय में बाल का गुच्छा होने की जानकारी हो पाई। जानकीकुंड हास्पिटल की सर्जन डा पूनम आडवाणी (निर्मला गेहानी) ने जब पेट का आपरेशन किया तो आमाशय में बालों का गुच्छा मिला।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur