सूरजपुर.23 मई 2024 (घटती-घटना)। रामानुजनगर क्षेत्र के ग्राम तेलाईमुडा में कुंए में गिरने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद कुमार राजवाडे पिता राम प्रताप राजवाड़े तेलाईमुड़ा का दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह पागल जैसी हरकत करता था। इधर-उधर भागता था। जिसे मंगलवार को उपचार के लिए मदनेश्वरपुर ले गए थे। बुधवार की सुबह घर के पास कुआं में दातून करने गया था। उस समय घर वाले कुआं में गिरने की आवाज सुनाई पड़ी। वहां पर जाकर देखने के बाद विनोद कुमार कुआं के अंदर गिर गया था। जिसे निकालकर रामानुजनगर अस्पताल में लाया गया। जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur