सूरजपुर,21 मई 2024 (घटती-घटना)। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि एवं आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारी-कर्मचारियों देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने तथा सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली तथा विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिवानी जायसवाल व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur