बेंगलुरु,21 मई 2024 (ए)। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार ने यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर उनका राजनयिक पासपोर्ट रद करने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र लिखा है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते 33 वर्षीय प्रज्वल पर कई महिलाओं के यौन शोषण का आरोप है। प्रज्वल हासन में हुए मतदान के एक दिन बाद 27 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो गए थे और अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही प्रधानमंत्री को पत्र लिख चुके हैं,लेकिन कानून के अनुसार,गृह मंत्रालय द्वारा भी पत्र लिखा गया है। राज्य के गृह मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर पासपोर्ट रद हो गया, तो प्रज्वल के लिए विदेश में रहना असंभव होगा और उन्हें वापस आना होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur