फैली सनसनी
आरा,21 मई 2024 (ए)। आरा में मंगलवार सुबह 9 बजे भाजपा कार्यकर्ता की गोली मार हत्या कर दी गई। बहुत करीब से सीने के बाएं साइड गोली मारी गई है। मृतक कुदरिया गांव निवासी हेमंत कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह का 26 साल का बेटा बेटा प्रिंस सिंह है। प्रिंस का गांव के एक व्यक्ति से करीब 6 महीने से जमीन विवाद चल रहा था। दो दिन से पंचायती भी हो रही थी। मामले के निपटारे के लिए प्रिंस बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के घर जा रहा था। घर से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने प्रिंस को रास्ते में घेर लिया और गोली मार दी। जहां वारदात हुई वहां से विधायक का घर भी डेढ़ किमी की दूरी पर था। घटना टाउन थाना क्षेत्र के मझौंवा गांव स्थित बांध के पास की है।
घटना की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय, अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वारदात स्थल पर जांच के बाद अधिकारी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मामले की जानकारी ली। पोस्टमॉर्टम के दौरान डेड बॉडी का एक्स-रे कराया गया। इस दौरान पैंट की पॉकेट से तीन कारतूस मिले।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur