Breaking News

सूरजपुर@जिले में जेईई एवं नीट की निशुल्क कोचिंग सुविधा

Share

सूरजपुर 17 मई 2024 (घटती-घटना)। जिले में जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। जिसके लिए प्रवेश पंजीयन प्रारंभ 18 मई से 30 मई तक होना है। प्रवेश परीक्षा तिथि 08 जून एवं परिणाम की घोषणा 12 जून को किया जाएगा। यह सुविधा सक्षम सूरजपुर निशुल्क कोचिंग जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा प्री मेडिकल टेस्ट (नीट) और प्री इंजीनियरिंग (आईआईटी, जेईई मेन्स, एडवांस ) की कोचिंग दी जाएगी। यह कोचिंग सुविधा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नवापारा सूरजपुर में दी जाएगी। फॉर्म से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट ह्यह्वह्म्ड्डद्भश्चह्वह्म्.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पर देख सकते है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply