प्रतापपुर 17 मई 2024 (घटती-घटना)। विकासखंड के डॉडकरवाँ में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में विभिन्न कक्षा में रिक्त सीटों पर प्रवेश लॉटरी के माध्यम से किया गया। यह लॉटरी सिस्टम जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में ,प्रवेश समिति के अध्यक्ष श्रीमती ललिता भगत अनुविभागीय अधिकारी प्रतापपुर सचिव/प्राचार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रविन्द्र नाथ यादव ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतापपुर मुन्नु सिंह धुर्वे तथा प्रवेश प्रभारी निष्ठा सिंह चंद्रमुखी पटेल सुधा साहू । प्रवेश समिति के सदस्य व्याख्याता महेंद्र पटेल,विद्यालय के स्टॉफ अलका सिंह चौहान तनु सिंह नेहा मिश्रा संदीप जयसवाल आशुतोष पटेल सुशील खाखा एवं पालकगण की उपस्थिति में पूरी प्रवेश प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की गई। ज्ञात हो की प्रवेश के लिए प्रवेश फॉर्म 10 अप्रैल 2024 से 10 मई 2024 तक तथा दावा आपçा 14मई 2024 तक आमंत्रित किए गए थे तत्पश्चात आज दिनांक 16 मई 2024 को लाटरी पद्धति से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई।विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र नाथ यादव ने बताया कि रिक्त सीटों पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार लॉटरी के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण की गई है । तथा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र ,कक्षा 10 वीं प्रियांशु गुप्ता 82.2 प्रतिशत, परमेश्वर 81.3 प्रतिशत 12 वीं से कुमारी छटन 87.8 प्रतिशत एवं कुमारी सविता 77त्नको प्रशस्ति पत्र देकर एवं लड्डू खिला कर अनुविभागीय अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य के द्वारा सम्मानित किया गया इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षकगण सहित पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur