Breaking News

नई दिल्ली@आप पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के योगी को लेकर बड़ा बयानभाजपा की सरकार बनते ही हटा दिए जाएंगे यूपी के सीएम

Share

नई दिल्ली,16 मई 2024(ए)। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार चुनाव में अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। मोदी अगले वर्ष 17 सितंबर को जैसे 75 वर्ष के हो जाएंगे, अमित शाह को पीएम बना देंगे। चुनाव जीतने के बाद दो से तीन महीने में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा देंगे। अमित शाह के पीएम बनने की राह में अब केवल योगी ही कांटा बचे हैं।
समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह को पीएम बनाने के लिए मोदी पिछले डेढ़ से दो वर्ष से लगे हुए हैं। मोदी ने पहले ही शिवराज सिंह चौहान, वसुन्धरा राजे सिंधिया, देवेंद्र फडणवीस, रमन सिंह व मनोहर लाल खट्टर को हटा दिया है,अब योगी ही उनकी राह में आखरी कांटा बचे हैं।
केजरीवाल ने यह भी कहा कि योगी को हटाए जाने के मामले में भाजपा के किसी भी नेता ने पिछले चार दिनों में कोई भी जवाब नहीं दिया। इससे साफ है कि चुनाव बाद भाजपा योगी को मुख्यमंत्री पद से हटा देगी। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो संविधान खत्म कर एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण समाप्त कर देगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद भाजपा चारों खाने चित हो गई है। 400 पार का नारा लगाने वालों को देश की 140 करोड़ जनता 140 सीटों के लिए भी तरसा देगी। उन्होंने कहा कि रोटी कपड़ा और मकान की लड़ाई तो हम लड़ेंगे ही इससे पहले हमें बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का संविधान भी बचाना है। आप की राज्यसभा सदस्य व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के बारे में जब केजरीवाल से पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। उनके साथ आए आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर में करगिल सेनानी कि पत्नी को निर्वस्त्र किया गया,पीएम चुप रहे। पहलवान बेटियां जब जंतर मंतर पर धरने पर थी तब स्वाति भी धरने पर बैठी थीं,उस वक्त पुलिस ने मालीवाल को मारा पीटा और घसीट कर ले गई। उस समय भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी चुप रहे। स्वाति आम आदमी पार्टी परिवार की हैं भाजपा इस पर राजनीति न करे।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply