Breaking News

मंडी @सीट से कंगना रनौतने भरा अपना नामांकन पत्र

Share

मंडी,14 मई 2024 (ए)। बॉलीवुड म्ीन कंगना रनौत ने निर्वाचन अधिकारी मंडी अपूर्व देवगन के समक्ष मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना नामांकन भर दिया है। कंगना के नामांकन अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी उपस्थित रहे।
कंगना रनौत का यह पहला चुनाव है। उनका मुकाबला प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के साथ होगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर होना तय है। कंगना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम और काम से करिश्मा होने की उम्मीद है। पिछले एक माह से अपने प्रचार के दौरान वह पीएम मोदी के कसीदे पढ़ रहीं है। विरोधियों को पप्पू, शहजादे और बिगड़ैल बता उन पर निशाना साध रही है।
कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के लिए यह संसदीय क्षेत्र नया नहीं है। 1971 से यह क्षेत्र उनके माता प्रतिभा सिंह और पिता स्व. वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही है। विक्रमादित्य सिंह यहां की प्रमुख समस्याओं पर अपना विजन स्पष्ट कर चुके हैं।


Share

Check Also

अहिल्यानगर@छात्रों के प्रदर्शन पर अन्ना हजारे ने केंद्र से संवाद की अपील की

Share अहिल्यानगर,23 जुलाई 2026। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर …

Leave a Reply