Breaking News

पटना@पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकले

Share


पटना ,05 मई 2024 (ए)।
पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4ः00 बजे जेल से बाहर निकले।
जेल के बाहर जुटे समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह कार में बैठकर रवाना हो गए। अनंत सिंह को राज्य सरकार ने पुश्तैनी जमीन के बंटवारे के लिए पैरोल दिया है। अनंत सिंह कई सालों से जेल में बंद हैं।रिपोर्ट के अनुसार, उन पर एके-47 रखने का आरोप है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@दिल्ली एसआईआर के बाद बड़ा झटका : आडवाणी, सिसोदिया और केजरीवाल समेत 33 लाख मतदाताओं को नोटिस, सूची में सिब्बल भी

Share नई दिल्ली,20 सितम्बर 2026। विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) प्रक्रिया के तहत दिल्ली …

Leave a Reply