Breaking News

सूरत@मौलाना के मोबाइल ने उगले राज

Share


सूरत,05 मई 2024 (ए)।
पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नुपुर शर्मा, हैदराबाद के बीजेपी विधायक राजा सिंह, हिंदू वादी नेता उपदेश राणा और सुदर्शन टीवी के चीफ एडिटर सुरेश चव्हाण की हत्या की साजिश रचने के आरोप में सूरत क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मौलवी सोहेल अबुबक्र तिमोल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसारआरोपी एक धागा फैक्ट्री में मैनेजर के तौर पर काम करता था। वह मुस्लिम बच्चों को इस्लाम पर निजी ट्यूशन भी देता था। पुलिस ने आरोपी पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।


सूरत के पुलिस कमिशनर अनुपम सिंह गहलोत ने बताया कि मौलाना के मोबाइल फोन से पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी दुश्मन देश से भी संपर्क में था और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन में से वारदात को अंजाम देने की साजिश, धमकी देने और टारगेट करने की पूरी प्लानिंग मिली है। आरोपी के फोन से पाकिस्तान और नेपाल में कई बार कॉल किया गया है। पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की बात का भी चैट में खुलासा हुआ है।


आरोपी के ग्रूप में सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे देशों के लोग भी जुड़े हुए हैं। जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, इंडोनेशिया , वियतनाम ,कजाकिस्तान भी शामिल है। आरोपी को पाकिस्तान के हैंडलर ने भी उनको भरोसा दिया था कि हम जल्द से जल्द आप तक हथियार पहुंचा देंगे।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply